फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Encroachment narrow paths , sidewalks disappear

अतिक्रमण से रास्ते संकरे, फुटपाथ गायब

Tue, 16 Jun 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 16 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Encroachment narrow paths , sidewalks disappear
दुकानदारों की मनमानी कहें या प्रशासन की उदासीनता। शहर में अतिक्रमण बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तो अतिक्रमण सिविल लाइंस से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक है। कचहरी रोड पर दुकानों के दस फुट आगे तक सजा सामान पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। दिन भर गुजरने वाले अधिकारी इस ओर ध्यान तक नहीं दे रहे।
विज्ञापन

जीटी रोड का तो और भी बुरा हाल है। सड़कों तक सजे सामान में फुटपाथ खो चुका है। कई स्थानों पर तो फुटपाथ पर होटलों की भट्टी, जनरेटर आदि रखे हैं।  रही सही कसर हथठेल वाले पूरा कर रहे हैं। फुटपाथों पर इनका कब्जा है। बस स्टेंड से लेकर अलीगंज तिराहे तक दोनों ओर का सैकड़ों हथठेल संचालकों का कब्जा है।
विज्ञापन


दुकान के आगे दुकान
शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर पर अतिक्रमण दुकानदारों की कमाई का जरिया बना हुआ है। दुकान से ज्यादा जगह घेरे दुकानदार अपने सामने सब्जी व फल वालों की दुकान लगवाकर सैकड़ों रुपए रोज वसूल रहे हैं। शिकायतों के बाद भी पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन इस ओर कार्रवाई नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शों से बढ़ी जाम की समस्या
शहर में संचालित पांच सौ से अधिक ई रिक्शों एवं आटो के चलते भी यातायात अव्यवस्थाएं बढ़ी हैं। सड़कों पर खड़े यह वाहन दिन भर जाम का कारण बनते हैं।

होर्डिंग एवं प्रचार सामग्री से भी अतिक्रमण
होर्डिंग एवं प्रचार सामग्री भी अतिक्रमण को बढ़ा रही है। मनमानी कर रहे दुकानदार सड़कों तक अपने बोर्ड लगाए बैठे हैं। रेलवे रोड पर दुकान से दस फुट आगे तक प्रतिष्ठानों के बोर्ड एवं सामान रखे हैं। इतना ही नहीं सैकड़ों दुकानदारों ने तो दस से बारह फुट लंबी टीन शेड डाल कर सड़क पर अस्थाई कब्जा तक कर लिया है।

फुटपाथ पर बालू चंबल के ढेर
प्रशासन की चेतावनी के बाद भी बीच शहर में बालू चंबल गिट्टी का कारोबार हो रहा है। सड़कों के किनारे लगे ढेर प्रशासन को ताना दे रहे हैं। शहर का व्यस्ततम रेलवे रोड, पटियाली गेट पुलिया, निधौली रोड, आगरा रोड पर लगे बालू चंबल के ढेर लगे देखे जा सकते हैं।

प्रशासन की उदासीनता के चलते शहर के फुटपाथ गायब हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों का पैदल गुजरना जोखिम भरा है। कोई भी वाहन कभी टक्कर मार देता है। जिला प्रशासन को इस ओर गंभीर होना चाहिए।

स्नेहलता सक्सेना, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, एटा

अतिक्रमण हटाने का अभियान शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। फुटपाथ और सड़क पर रखे सामान को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। पालिका भूमि पर बालू, गिट्टी चंबल के ढेर लगाने वालों पर दंड लगाया जाएगा।
अजीत कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed