फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   election

5,200 में लड़ लिया विधायक का चुनाव

Sat, 26 Feb 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
election
जलेसर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने दिया खर्च का ब्योरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जलेसर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने 5,200 रुपये में ही अपना चुनाव लड़ लिया। महंगाई के इस दौर में यह बात चौंकाने वाली है पर दस्तावेजों के हिसाब से बिल्कुल सही है। यह रुपये भी उन्होंने नामांकन के दौरान एक ही दिन खर्च किए। इसके अलावा किसी भी दिन एक रुपया खर्च नहीं किया।
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार प्रत्याशियों ने 17 फरवरी तक हुए कुल खर्च का ब्योरा तीन बार में प्रस्तुत किया है। इसके मुताबिक जहां सबसे अधिक 17.14 लाख रुपये सदर सीट पर सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव ने खर्च किया तो सबसे कम खर्च जलेसर सीट पर राहुल कुमार वर्मा ने किया है। प्रस्तुत चुनाव खर्च के ब्योरे में उन्होंने बताया कि एक फरवरी को नामांकन के दौरान उन्होंने 5200 रुपये खर्च किए। इसके बाद कोई खर्च नहीं किया है।
विज्ञापन

इन्होंने दस हजार रुपये में लड़ा चुनाव
मारहरा विस क्षेत्र में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनुज कुमार और अलीगंज विस क्षेत्र में निर्दलीय वकील शाह ने कुल दस-दस हजार रुपये में चुनाव लड़ा है। प्रस्तुत किए गए चुनाव खर्च ब्योरे में अनुज कुमार ने बताया है कि 29 जनवरी को नामांकन के दौरान 10,200 रुपये खर्च हुए। इसके बाद 18 फरवरी तक उन्होंने कोई खर्चा नहीं किया। उनके द्वारा दिए गए ब्योरे को जांच समिति ने भी सही माना है। वहीं वकील शाह ने भी 10,200 रुपये पूरे चुनाव में खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कम खर्च में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार
प्रत्याशी दल विस सीट खर्च
राहुल कुमार वर्मा (निर्दलीय) जलेसर सीट 5,200
अनुज कुमार (सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी) विस मारहरा 10,200
वकील शाह (निर्दलीय) विस अलीगंज 10,200
सुखवीर सिंह (निर्दलीय) विस जलेसर 23,650
रघुवीर सिंह (वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल) विस मारहरा 39,700
साहब सिंह (निर्दलीय) विस एटा सदर 53,969
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed