{"_id":"602d54018ebc3ee9210601d3","slug":"elder-returning-from-medicine-dies-under-suspicious-circumstances-etah-news-agr481084530","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेकर लौट रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेकर लौट रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
एटा। डॉक्टर के यहां से दवा लेकर लौट रहे सत्तर वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उनका शव बुधवार की सुबह ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर के समीप पड़ा मिला। मृतक के बेटे ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्यामपुर निवासी सत्तर वर्षीय वृद्ध शैतान सिंह काफी दिन से बीमार थे, इस पर वह अपनी बेटी के यहां भरगवां स्थित एक डॉक्टर से दवा लेकर लौट रहे थे। सुबह करीब पांच-छह-बजे जब बाजार में चहल-पहल शुरू हुई, लोगों ने काली मंदिर के समीप वृद्ध को पड़े देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
वृद्घ के पास मिले पर्चे आदि से परिजनों को सूचित किया गया। जिला अस्पताल पहुंचे वृद्घ के पुत्र विजय ने शव की पहचान पिता शैतान सिंह के रूप में की। इस मामले में परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खुटियाना निवासी राजपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि चार फरवरी को टेंपो चालक नाम-पता अज्ञात ने भाई को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।