फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Echoing cheers arose from the Lord riding Sriramji

जयकारों से गूंज उठी प्रभु श्रीरामजी की सवारी

Thu, 13 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 13 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Echoing cheers arose from the Lord riding Sriramji
जयकारों से गूंज उठी प्रभु श्रीरामजी की सवारी - फोटो : अमर उजाला
नगर क्षेत्र में गुरुवार को प्रभु श्रीराम की राज्याभिषेक की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से नगर गुंजायमान हो उठा। अपने भाईयों और गुरु के साथ रथ में विराजे श्रीराम की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया। शुक्रवार को रामलीला स्थल पर राज्याभिषेक होगा।
विज्ञापन

सहावर गेट के श्री रामलीला मंदिर से परंपरागत तरीके से पन्नी कारोबारी पुष्पेद्र माहेश्वरी ने आरती उतार कर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा सहावर गेट, बारहद्वारी होती हुई सोरों गेट, गली पुरानी चक्की, गली पल्लेदारान पहुंची। इस मौके पर जगह-जगह श्रद्धालु भगवान के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा कर आरती उतार रहे थे। वहीं बैंडबाजों पर भक्तिसंगीत की धुनों पर लोग थिरकते रहे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अमित बाबा, गोपाल मराठा, राजवीर साहू, रोविन साहू, सुनील गुप्ता,अजय तिवारी, रजनीश वार्ष्णेय,पुनीत गौड,राहुल वार्ष्णेय, धमेद्र माहेश्वरी, कौशल साहू, प्रमोद साहू, अनूप विंदल, चेतन, किशु आदि रहे।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
कासगंज। श्री राज्याभिषेक शोभायात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए। गृह जनपद के अलावा बाहरी थाना क्षेत्रों का पुलिस बल, पीएसी की तैनाती की गई। मार्ग में पुलिस के जवान तैनात किए गए।  झांकियों के साथ भी पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed