फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   echatee lain ka taar tootakar yuvak par gira, maut

एचटी लाइन का तार टूटकर युवक पर गिरा, मौत

Sun, 08 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 08 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
echatee lain ka taar tootakar yuvak par gira, maut
रोते हुए परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 रविवार को लोहचा नाहरपुर गांव निवासी एक युवक पर एचटी लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। करंट लगने के कारण युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक की दो मई को शादी हुई थी। प्रशासन और विधायक ने परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन

लोहचा नहारपुर गांव निवासी छोटे लाल यादव के पुत्र बबलू (20) की शादी दो मई को छर्रादादो के गांव पहाड़हीपुर सिकंदरपुर निवासी गुड्डी से हुई थी। रविवार को बबलू के घर उसके ससुराल वाले गुड्डी को लेने आ  रहे थे। इसके चलते युवक बाजार से सामान खरीदने बाइक से जा रहा था। नाहरपुर गांव में पहुंचते ही बबलू एक हैंडपंप पर पानी पीने के लिए रुका तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार उसके ऊपर आ गिरा और करंट की चपेट में आने बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणाें ने बेरनी नहर पर विद्युत निगम के खिलाफ  विरोध में जाम लगाने की सोच ही रहे थे कि एसडीएम संदीप गुप्ता एवं सीओ कोशलेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार संजीव ओझा, कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों का शांत कराया। मृतक के पिता छोटे सिंह यादव ने विद्युत निगम अधिकारियों के विरुद्ध लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गुड्डी का रो कर बुरा हाल है। सांत्वना देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रणजीत सुमन, जिला पंचायत सदस्य रामकिशन यादव, जीवनलाल शर्मा, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र यादव, रवींद्र यादव ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 ------------------------------
आंदोलन के बाद भी नहीं सुधरे जर्जर तार 
जलेसर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय सचिव ओमकार सिंह यादव ने कहा कि तमाम प्रयासों आंदोलन और ज्ञापन देने के बाद भी विभाग ने जर्जर तारों को नहीं बदला। उन्होंने कहा कि गांव में आबादी के बीच में ग्यारह हजार की लाइन गुजर रही है। आरोप है कि विद्युत लाइन पर जाल नहीं होने के कारण हादसा हुआ है। यदि विद्युत विभाग के द्वारा समय रहते जर्जर तारों बदल देता तो बबलू हादसे का शिकार नहीं होता। ओमकार ने विद्युत विभाग ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पहले भी हो चुके हादसे 
जलेसर। क्षेत्र में विद्युत निगम की लापरवाही के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। एक वर्ष पूर्व इसी गांव का शिवशंकर की करंट से मौत हो चुकी है। एक माह पूर्व नगला बालजीत में एचटी लाइन का तार टूटने से दो भैंस की मौत मकान में आग लगी थी। तीन माह पूर्व नरहुली में दो युवकों की करंट से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed