फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Do not take any law in your hands - DM

कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न लें-डीएम

Mon, 10 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Mon, 10 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Do not take any law in your hands - DM
बागपत शराब बंदी - फोटो : SELF
जिला मजिस्ट्रेट के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि शराब की पुरानी दुकानें स्टेट हाईवे से हटा कर अन्य स्थलों पर शिफ्ट की जा रही हैं। कुछ स्थानों से तोड़फोड़ व अराजकता की शिकायतें मिल रही हैं। यह उचित नहीं है। अगर किसी को कोई शिकायत या दिक्कत है तो सीधे संपर्क कर अपनी समस्या का निदान कराए। किसी भी कार्रवाई के लिये मजबूर न करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी पूर्ण सहयोग करें। किसी को भी तोड़फोड़  करने, अराजकता फैलाने या कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि शराब की दुकानें धार्मिक स्थलों के आसपास न हों। स्थानीय लेखपाल व एसडीएम की रिपोर्ट के पश्चात ही शराब की दुकानें समुचित स्थान पर शिफ्ट कराई जा रही हैं। जहां से किसी को कोई दिक्कत न रहे। कुछ अराजक तत्व अवसर का लाभ उठाकर अराजकता फैलाना चाहते हैं, ऐसे तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। किसी को अगर कोई समस्या है तो तुरंत संज्ञान में लाए, उसका तुरंत निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed