{"_id":"a0e3ea7a65f3f09910a0400877b5bc0d","slug":"distributed-blankets-to-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को बांटे कंबल
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा सेवा समिति शहबाजपुर के तत्वाधान में शुक्रवार को निर्धन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई निर्धनों को कंबल दिए।
रामलीला मैदान में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि डीआइजी अंशुमान सिंह यादव ने कहा कि जनता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है, इस पुनीत कार्य में सभी को उत्साह के साथ सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील कि प्रत्येक व्यक्ति हो सक्षम है उसे अन्य ग्रामीणों की मदद के लिए प्रयास करने चाहिए। विशिष्ट अतिथि सपा के प्रवक्ता मीडिया प्रभारी प्रदीप रघुनदंन ने भी विकास के लिए शिक्षित जनप्रतिनिधियों की जरूरत को बताया।
कार्यक्रम में म्यासुर, नगला समस, भीकमपुर, अल्लीदीनपुर सहित आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने सहभागिता की। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य, अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्ष किरन यादव ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। ग्रामीण महिलाओं से अपील कि कि वह जात पात से ऊपर उठकर विकास के लिए सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान अभिलाख सिंह, रमेश चंद्र, रामलाल, वीपी परिहार, प्रमोद शर्मा, हरिओम बघेल, गवेंद्र भारद्वाज, विपिन भारद्वाज, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।