फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dhaarmik kala banee rojagaar ka jariya

धार्मिक कला बनी रोजगार का जरिया

Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
dhaarmik kala banee rojagaar ka jariya
mahaakaalee mandal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एटा के महाकाली मंडलों का देश भर में डंका बजता है। स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा और उनके हैरत अंगेज कारनामों के साथ माता महाकाली का रूप लोगों को रोमांचित करता है। ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमती माता महाकाली की छवि देख लोग नतमस्तक हो जाते हैं। धर्म से जुड़ी यह कला कई परिवारों के लिए रोजी का जरिया भी बनी है।
विज्ञापन

40 साल पहले शहर में दर्जनों काली मंडल रामनवमी के मौके पर शहर भर में अपनी प्रतिभा दिखाते थे। इन मंडलों में 25 से 30 कलाकार होते हैं, जो विभिन्न धार्मिक स्वरूप में जगह-जगह लोगों का मनोरंजन करते हैं। इस दौरान सबसे विशेष प्रदर्शन काली की तलवार बाजी है। काली मंडल का प्रमुख सदस्य माता महाकाली का रौद्र रूप धारण कर हाथ में तलवार लेकर निकलते हैं। कई वर्ष पूर्व स्व. रम्मू पान वाले, रमेश कुमार, उस्ताद कालीचरन ने मिलकर काली मंडल परंपरा की शुरू की थी। विभिन्न मोहल्ले के लोग मिलकर धार्मिक पात्रों की भूमिका निभाते। रामनवमी पर महाकाली शोभायात्रा में शामिल होने वाले काली मंडल पूरी रात अपने जौहर दिखाते थे। धार्मिकता से शुरू हुई यह कवायद अब रोजगार देने लगी। रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा में काली मंडलों को बुक किया जाता है। इस समय जिले में दस काली मंडल हैं। काली शोभायात्रा संयोजक दीपांकर सिंह ने बताया कि काली मंडलों के प्रदर्शन ने एटा का नाम देशभर में रोशन किया है। धर्म से जुड़ी यह कला अब कई परिवारों के लिए रोजगार का जरिया बनी है। साथ ही देवी मां की भक्ति की नई मिसाल है।
विज्ञापन


जिले में आदर्श माता महाकाली मंडल, स्टूडेंट माता महाकाली मंडल, जय दुर्गा माता महाकाली मंडल, चित्रांश माता महाकाली मंडल, शिवशक्ति काली मंडल, न्यू जय करौली महाकाली मंडल, कृष्ण माता महाकाली मंडल, श्रीराम काली मंडल, मां शीतला काली मंडल का दबदबा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में रामलीला कमेटी द्वारा सोमवार को शाम सात बजे माता महाकाली की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें काली मंडल रामलीला मंच पर प्रदर्शन करते हुए शहर में निकलेंगे। इस दौरान माता के नौ रूपों की झांकी भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed