फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dev deepaavalee par jagamag hue mandir

देव दीपावली पर जगमग हुए मंदिर

Mon, 14 Nov 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
dev deepaavalee par jagamag hue mandir
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चामुंडा माता मंदिर परिसर में देर सायं कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दीपकों की दीपमाला से जगमग हुए परिसर का वातावरण ऐसा बना कि मानों देवता ही उतर आए हों। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिसर में पहुंचकर देवदर्शन किए और प्रभु की भक्ति की।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली माना जाता है और कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही दीपोत्सव का दौर भी बंद हो जाता है। देव दीपावली के दिन देवों की आराधना की जाती है। चामुंडा मंदिर परिसर में देव दीपावली मनाने के लिए भव्य तैयारियां की गईं। परिसर में  हजारों दीपकों की दीपमाला सजाई गई। पूरे मंदिर परिसर में चारों ओर दीपकों की जगमग से मनोहारी छटा उभरकर आई। जमीन पर आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं और इन रंगोलियों को भी दीपकों से सजाया गया। देर रात्रि आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण, भंडारे का श्रद्धालु भक्तों के द्वारा आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी अनेकपाल सिंह इस मौके पर काफी व्यवस्थाएं बनाईं। श्रद्धालु देव दीपावली की जगमगाहट व भक्ति में डूबे नजर आए। आतिशबाजी भी देव दीपावली के मौके पर जलाई जिससे आसमान भी सतरंगी आतिशबाजी से रोशन हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed