{"_id":"5f89ddaf8ebc3e679f0b9601","slug":"dengoo-etah-news-agr464013261","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में खोला गया डेंगू वार्ड : फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में खोला गया डेंगू वार्ड : फोटो
विज्ञापन
डेंगू रूम में बिस्तर पर लगी खस्ता हाल मच्छरदानी ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। इसी को लेकर जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में ही चार बेड का डेंगू वार्ड बना दिया गया है। वहीं यहां बेड पर फटी हुई मच्छरदानी लगा दी गई हैं।
बारिश के बाद लोग संक्रामक रोग का शिकार होने लगते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोग न फैले इसके लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सितंबर माह से जिले में डेंगू के लक्षण वाले मरीज मिलना शुरू हो गए, लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा डेंगू वार्ड नहीं खोला गया। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया। इस पर जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा बर्न वार्ड में चार बेड का डेंगू वार्ड खोल दिया गया है। वहीं बेड पर लगी मच्छरदानी पुरानी और फटी हुई है। इस ओर स्वाथ्य विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं हैं।
जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते भवन की कमी है। यही वजह है कि सीएमएस द्वारा बर्न वार्ड में चार बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। बेड पर लगी मच्छरदानी फटी है तो उनको बदलवाया जाएगा। वहीं डेंगू के लक्षण वाले मरीज यहां भर्ती किए जाएंगे।
विज्ञापन
लोकमन सिंह, प्रभारी मलेरिया अधिकारी