{"_id":"6ac93fe6b0969ba82201f61e","slug":"demand-for-increasing-the-frequency-of-the-etah-agra-fort-train-and-for-a-stoppage-at-awagarh-etah-news-c-163-1-eta1014-158052-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एटा-आगरा फोर्ट ट्रेन के फेरे बढ़ाने और अवागढ़ में ठहराव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एटा-आगरा फोर्ट ट्रेन के फेरे बढ़ाने और अवागढ़ में ठहराव की मांग
Sat, 10 Oct 2026 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
एटा। एटा-आगरा फोर्ट ट्रेन के फेरे बढ़ाने, अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव और दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की आगरा सांसद ने मांग की।
आगरा में शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के साथ हुई बैठक में सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए ये प्रमुख सुझाव रखे।
आगरा के ताज कन्वेंशन होटल में आयोजित बैठक में सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने एटा-आगरा फोर्ट ट्रेन के फेरे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के फेरे बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव दिए जाने की मांग की जिससे स्थानीय लोगों को रेल यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।