{"_id":"64b813ac9a1ee2bff60e7684","slug":"deadly-attack-on-teller-after-entering-the-shop-etah-news-c-163-1-sagr1016-2522-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दुकान में घुसकर टेलर पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दुकान में घुसकर टेलर पर जानलेवा हमला
Wed, 19 Jul 2023 10:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। धुमरी बाजार में एक टेलर की दुकान में 10-11 लोग घुस गए तथा गाली-गलौज करने लगे। जब टेलर ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। धुमरी स्थित बाजार में रामकिशन सिलाई का कई वर्षों से कार्य कर रहा है। सोमवार को नगरिया के संजीव उर्फ भूरे अपने साथियों सचिन, गोविंद, नीशू, शिवम आदि के साथ दुकान में आ धमके। रामकिशन का आरोप है उक्त लोग उसे जातिसूचक गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान संजीव ने तमंचा निकालकर उसके ऊपर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। घायल रामकिशन ने 5 लोगों के अलावा 6 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख लिया गया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन