{"_id":"62cb1311568f6c6bdf4d8511","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-near-nagla-pancham-feared-to-be-murdered-etah-news-agr53964715","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला पंचम के पास मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला पंचम के पास मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला पंचम के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। आसपास के लोगों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
नगला पंचम गांव के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह ने रविवार सुबह जसरथपुर थाना पुलिस को सूचना दी। बताया कि मैनपुरी जनपद के अलूपुरा गांव और नगला पंचम के बीच एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। इस पर जसरथपुर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शाम तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को एटा मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी श्रवण कुमार निगम ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। मरने वाले की उम्र करीब 28 वर्ष है। उसका दाहिना हाथ लकवाग्रस्त है। शव 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।