{"_id":"592c67ff4f1c1bed1abdab83","slug":"dcm-collision-killed-bicycle-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
amar ujala
Updated Mon, 29 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छर्रा रोड पर नहर के निकट डीएसएम की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को एटा भेजा है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जगत प्रकाश पल्तानी पुत्र कृष्ण गोपाल पल्तानी निवासी सूत की मंडी सोमवार देर सांय समीपवर्ती गांव में दूध लेने के लिए गए। जब बे दूध लेकर साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे इसी बीच नहर के निकट डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे उनके गंभीर चोट आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। साइकिल सवार को जब मृतक अवस्था में देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिनाख्त हो जाने के बाद परिवारीजनों को घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन शव देखकर चीत्कार कर उठे। डीसीएम चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरते की कार्रवाई की।