{"_id":"592c65264f1c1bf114bdbdcf","slug":"daayariya-peedit-do-baalikaon-kee-haalat-bigadee","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया पीड़ित दो बालिकाओं की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया पीड़ित दो बालिकाओं की हालत बिगड़ी
amar ujala
Updated Mon, 29 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
डायरिया पीड़ित बालिकाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोरों के ग्राम दतलाना में पीड़ित परिवार की दो और बालिका डायरिया की चपेट में आ गई। हालत बिगड़ने पर इन्हें जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया। जबकि पहलेे से भर्ती तीन बच्चों का अभी भी जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। डायरिया के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीण परेशान हैं।
दतलाना में डायरिया से प्रभावित हुए रमेश के परिवार को अभी राहत नहीं मिल पाई है। सोमवार को उनकी पुत्री पायल एवं रोशनी भी डायरिया की चपेट में आ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि पहले से भर्ती चल रही पुत्री कविता की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि शिवपाल (डेढ़) उनके भाई किशोर की पुत्री काजल (5) की हालत में सुधार आने लगा है, लेकिन अभी सभी बच्चे अस्पताल में ही भर्ती हैं। गांव में डायरिया से एक बालिका की मौत हो जाने तथा पांच बच्चों के जिला अस्पताल में भर्ती होने से ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। वहीं गांव में अन्य परिवार के बच्चे भी डायरिया की चपेट में हैं। इन परिवार के बच्चे ग्रामीण चिकित्सक के पास अपना इलाज कर रहे है। अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी बच्चों में डायरिया की शिकायत सामने आ रही हैं। पीड़ित रमेश ने बताया कि गांव में डायरिया का काफी प्रकोप है। उनके पांच बच्चे डायरिया की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है।