{"_id":"e53f6a7df1f7bb02c4e88f186bedfacb","slug":"cylinder-leakage-fire-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लीक होने से लगी आग, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर लीक होने से लगी आग, तीन झुलसे
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बसुंधरा में सिलेंडर लीक होने से लगी आग की चपेट में आकर तीन लोग झुलस गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, स्टोव फटने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे आगरा रेफर कर दिया है।
थाना अवागढ़ के गांव बसुंधरा में मंगलवार सायं गाड़ी में लगी गैस किट में गैस डाली जा रही थी। बताते हैं कि गैस डालते समय अचानक सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर विजय, छोटेलाल निवासी बसुंधरा तथा अजय निवासी गनेशपुर थाना अवागढ़ झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, थाना बागवाला के गांव अचलपुर निवासी जसवीर बुधवार सुबह स्टोव पर पानी गर्म कर रहा था, तभी अचानक स्टोव फट गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया है।