फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crowd gathered to see groom Raghuraj

Etah News: दूल्हा बने रघुराज के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Thu, 03 Oct 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 03 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to see groom Raghuraj
एटा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम बुधवार को दूल्हा बनकर रथ में निकले तो उनके दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुसज्जित रथों में उनके साथ ही लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न भी सवार थे। बरात के भ्रमण के दौरान जगह-जगह महिलाओं, पुरुषों ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। शहर में घूमते हुए बरात देर रात कैलाशगंज में बनाई गई जनकपुरी में पहुंची तो भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सैनिक पड़ाव स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम लीला मंचन चल रहा है। बुधवार देर शाम यहां से भगवान प्रभु श्रीराम की बरात धूमधाम से शुरू की गई। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ ही राजा दशरथ, गुरु विश्वामित्र और गुरु वशिष्ठ के रथ भी चल रहे थे। बरात रामलीला मंच से शुरू होकर जीटी रोड, घंटाघर बाजार, नन्नूमल चौराहा, बली मोहम्मद चौराहा होते हुए कैलाशगंज स्थित जनकपुरी पहुंची। लोगों ने रास्ते में भगवान स्वरुप कलाकारों पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

जनकपुरी में पहुंचने पर बरात का स्वागत करने के बाद विवाह की तैयारी की गई। प्रभु श्रीराम और माता सीता सहित चारों भाइयों के विवाह की रस्म निभाई गई। श्रीराम-सीता के स्वरूप में एक जोड़े का विवाह कराया गया। विवाह संपन्न होते ही भक्तों में हर्षोल्लास छा गया। हर और जय श्रीराम की जयकार की गूंज उठी। इस मौके पर जनकपुरी आयोजक प्रमोद गुप्ता, अनिल शर्मा टिल्लू, नलिन गुप्ता, पुनीत, सौरभ, आलोक, महेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed