फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Criminal activities should be stopped at any cost: DIG

आपराधिक गतिविधियों पर हर हाल में लगाई जाए रोक : डीआईजी

Thu, 27 Oct 2022 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Criminal activities should be stopped at any cost: DIG
मलावन में निरीक्षण के दौरान चौकीदार से बात करते डीआईजी दीपक कुमार ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ दीपक कुमार बृहस्पतिवार को मलावन थाने पहुंचे। निरीक्षण कर थाना परिसर में साफ-सफाई रखने की बात कही। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर हर हाल में रोक लगाने के पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। डीआईजी ने कार्यालय और वहां रखे अभिलेखों को चेक किया। इसके बाद शस्त्रागार, मालखाना, बैरक, मैस, हवालात, बाथरूम, कंप्यूटर कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। रजिस्टर नंबर-04, रजिस्टर नंबर-08 को चेक करते हुए सभी अभिलेखों के सही रखरखाव व उनको दुरुस्त करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष से कहा कि खुलासे के लिए जो आपराधिक घटनाएं रह गईं हैं, उनका शीघ्र खुलासा किया जाए। इस दौरान थाने पर बड़ी संख्या में लावारिस, मुकदमाती वाहन, सामान के जल्द निस्तारण एवं नीलामी कराने के भी निर्देश दिए। आगंतुक रजिस्टर चेक करते हुए हेल्प डेस्क अधिकारी से वार्ता की। कहा कि जो भी फरियादी थाने आएं उसके साथ नम्र एवं मधुर व्यवहार कर उसकी समस्या का निराकरण किया जाए। थाने में मौजूद ग्राम चौकीदारों से भी वार्ता की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह, क्षेत्राधिकारी सदर संगम लाल मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार त्यागी एवं प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्र समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed