{"_id":"570549ce4f1c1b6d68c8113c","slug":"sadak-haadason-mein-do-kee-maut-11-ghaayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, 11 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बसपा नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
बुधवार दोपहर एक बजे प्राथमिक विद्यालय की छुट्टी होने पर गांव पटना निवासी शिवम (6) पुत्र सज्जन सिंह सड़क पार कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सिकंदराराऊ की ओर से आ रही डीसीएम ने शिवम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिवम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवारीजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और डीसीएम के चालक को पकड़कर उसकी पिटाई लगानी शुरू कर दी। इसी दौरान गांव के बुजुर्गों ने चालक को बचाकर कमरे में बंद कर दिया और घटना की पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आक्रेाशितों ने जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण मृतक छात्र के परिवारीजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे। हादसे की सूचना पर भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सतेंद्र ठाकुर आदि घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में ग्रामीणों ने जाम को खोल दिया।
वहीं दूसरी घटना में सादाबाद से घर लौट रहे पुन्हैरा निवासी बसपा नेता हिमांशु भारद्वाज की कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बसपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। बसपा नेता के भाई अजुल भारद्वाज ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार रात को कार सवार पांच लोग मैनपुरी से एटा लौट रहे थे। घिरोर रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार अनीस निवासी मोहल्ला होली, आरिफ निवासी बाबूगंज, शाहिद निवासी गांधी मार्केट, पप्पू निवासी मारहरा दरवाजा, तनवीर निवासी बाबूगंज घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने कार से बाहर निकाला। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। दूसरी ओर बुधवार सुबह मलावन के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए। ट्रक में सवार बबलू, ललित, राजकुमारी पत्नी श्रीपाल, प्रेमा पुत्री सोने लाल, राम सिंह निवासी अजगवां थाना फतेहपुर उन्नाव, गुड्डू निवासी टटियापुर बागरमऊ उन्नाव घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।