फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sadak haadase mein yuvak kee maut

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 09 Aug 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 09 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
sadak haadase mein yuvak kee maut
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करंट लगने से घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
एटा-गंजडुंडवारा रोड पर सरापट्टी मोड़ पर बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

बाइक सवार रुप कुमार (20) पुत्र राजवीर सिंह निवासी हथौड़ा खेड़ा मुड़िया बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में उसे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे अलीगढ़ ले जाते लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। परिवारीजनों ने घटना की तहरीर चालक के खिलाफ पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed