फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sadak haadase mein dampati sahit chaar kee maut

सड़क हादसे में दंपति सहित चार की मौत

Tue, 30 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 30 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
sadak haadase mein dampati sahit chaar kee maut
गांव नगला नथा के समीप हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज रोड पर अनियंत्रित हुई बोलेरो मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन लोगों और सड़क किनारे घास काट रहे मजदूर को कुचलती हुई पेड़ से जा टकराई। हादसे में चारों की मौत हो गई और बोलेरो में सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कासगंज रोड पर स्थित गांव नगला नथा के पास हुआ। इस हादसे में गंगेश्वर कालोनी कासगंज निवासी कृष्णकांत माहेश्वरी, उनकी पत्नी राजेश, रिश्तेदार सतारपुर निवासी आनंद और मिरहची निवासी एक मजदूर धर्मवीर की मौत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक जितेंद्र निवासी अख्तौली बलदेव (मथुरा), बोलेरो में सवार उड़ीसा निवासी सेमी बीएल शरद, कासगंज निवासी लुइस, मेरी नैनसी और सेंट जोसफ कालेज कासगंज के शिक्षक इशू गिला गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसे के वक्त कृष्णकांत अपनी पत्नी और रिश्तेदार आनंद के साथ बाइक पर सवार होकर एटा आ रहे थे और बोलेरो सवार लोग मथुरा से कासगंज लौट रहे थे। आमने-सामने से हुई टक्कर के बाद चालक बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से उतरकर किनारे घास काट रहे मजदूर धर्मवीर को रौंदती हुई पेड़ से जा टकराई।  पुलिस ने बोलेरो कार को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार  हेलमेट नहीं लगाए और एक बाइक पर तीन लोगों का सवार होना भी जानलेवा हादसे की वजह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed