फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   rodavej bas lootane ka prayaas

रोडवेज बस लूटने का प्रयास

Mon, 09 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
rodavej bas lootane ka prayaas
बस में लूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहावर के चाड़ी बदगद नगला के निकट सड़क पर कीले डालकर बस लूटने की बदमाशों की योजना विफल हो गई। बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली, लेकिन लूट न हो पाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कासगंज डीपो की बस संख्या 9419 को चालक ओमकार पटियाली के लिए लेकर जा रहा था। सुबह पांच बजे के करीब जब बस चाड़ी के निकट पहुंची तो वहां पर बदमाशों के द्वारा पहले से ही डाली गईं कीलों से परिचालक साइड के अगले एवं पिछले पहिये पंचर हो गए। इसके बाद चालक ने बस को रोक लिया। इसी बीच पीछे से कासगंज डीपो की बस संख्या 9247 वहां आ गई। चालक ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए बस के परिचालक एवं सवारियों को उसमें बिठा दिया। यह बस आगे लिए रवाना हो गई। कुछ बदमाश झाड़ियों से निकलकर बाहर आए। लेकिन बस में सवारियां एवं परिचालक के न होने से वे लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। उन्होंने बस के चालक को नीचे उतारकर मारपीट की एवं उससे परिचालक एवं सवारियों आदि के बारे में पूछा। जब उन्हें पता चला की सवारियां एवं परिचालक दूसरी बस में चले गए तो वे चालक को छोड़कर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मामला झूठा निकला।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है घटना
कासगंज। कासगंज अमांपुर मार्ग पर बस लूट की घटना पहले भी हो चुकी है। लगभग 20 दिन पहले बदमाशों ने इसी तरह मार्ग पर कीले डाल दी थीं। जिससे बस में पंचर हो गया और बदमाशों ने बुद्ध विहार डिपो की बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed