फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nalakoop kee kundee mein karant aane se do kee maut

नलकूप की कुंडी में करंट आने से दो की मौत

Sat, 16 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 16 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
nalakoop kee kundee mein karant aane se do kee maut
नगला बेरिया में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव नगला बेरिया में शनिवार शाम नलकूप की कुंडी में नहाते समय करंट आने से दो की मौत हो गई और एक झुलस गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार और गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला बेरिया में शनिवार शाम पांच बजे गजेन्द्र उर्फ गब्बर (8) पुत्र गिरंध सिंह, अर्जुन (18) पुत्र रघुवीर, धीरेश(15) पुत्र छोटेलाल सरदार गिरंध सिंह के नलकूप में नहाने चले गए। नहाते समय ही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हुआ जिससे एलटी लाइन में हाइटेंशन लाइन का करंट आ गया। करंट आने से नहा रहे तीनों लोग चिल्लाने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आए लेकिन तब तक गजेंद्र-अर्जुन की मौत हो गई। जबकि धीरेश झुलस गया था। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला। जिला चिकित्सालय में धीरेश को भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर ढोलना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग द्वारा विद्युत लाइनों का रख रखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। विद्युत विभाग के खिलाफ परिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन


कासगंज(ब्यूरो)। परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह हादसे की सूचना के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। परिवहन राज्य मंत्री ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लाइनों के रखरखाव क ो लेकर विभागीय अधिकारी और कर्मी गंभीर नहीं है। जिसके चलते आए दिन हादसे होते है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारीजनों की पूरी मदद की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed