फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mp ramshankar katheriya visit awagarah after quarrel

अवागढ़ में तनाव बरकरार, फोर्स तैनात

Sun, 24 Jul 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 24 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
mp ramshankar katheriya visit awagarah after quarrel
अवागढ़ में तनाव
बाइक टकराने के मामूली विवाद पर शुक्रवार और शनिवार को हुई मारपीट, पथराव, फायरिंग, तोड़फोड़ की घटनाओं के चलते रविवार को कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति रही। रविवार को बाजार बंद कर व्यापार मंडल और पीड़ित परिवार के लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लेकर धरने पर बैठ  गए।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया भी धरने पर पहुंचे और व्यापारियों को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कि सपा के राज में गुंडागर्दी बढ़ रही है, व्यापारियों पर हमले हो रहे हैं। शाम करीब चार बजे एएसपी विसर्जन सिंह यादव व एडीएम सतीश पाल धरना स्थल पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया। इसके बाद बाजार खुल गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह से व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना शुरू कर दिया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया अवागढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा की गुंडागर्दी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। व्यापारियों पर हमले हो रहे हैं। व्यापारी दिनेश गुप्ता के मकान पर हुए हमले में शामिल उपद्रवियों पर कार्रवाई करने और व्यापारी अभिषेक गुप्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म करने करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व जिला व्यापार मंडल नेता प्रमोद गुप्ता, अतुल राठी, गणेश वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता, दिनेश वार्ष्णेय, व्यापार मंडल के गोपाल गुप्ता, ललित राठी, मनोज बजरंगी ने धरनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम रामदास और सीओ केके सिंह से व्यापारियों को सुरक्षा देने और दर्ज मुकद्दमे खत्म करने का आश्वासन दिया। इस दौरान धरने पर चेयरमैन महेशपाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक कुबेरसिंह अगरिया, देवेन्द्र गुप्ता, संजीव दिवाकर, धर्मेंद्र गुप्ता, चोखेलाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, मुनेश गुप्ता समेत अनेक व्यापारी शामिल रहे।

यह है मामला
शुक्रवार को बाइक टकराने के मामूली विवाद पर कुछ लोगों ने एक व्यापारी अभिषेक के साथ मारपीट कर दी थी और उसकी दुकान में भी तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर बैठक की। इसी बीच आरोपियों के पक्ष में यादव समाज के लोगों ने बैठक की और एक जुलूस निकाला। इस दौरान व्यापारी दिनेश गुप्ता के मकान पर भी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। 


आठ के खिलाफ तहरीर
शनिवार को हुई घटना में व्यापारी दिनेश गुप्ता ने आठ के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों ने उनके घर और दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। उनकी पत्नी पूनम और दिव्यांग पुत्र सचिन गुप्ता को मारपीट कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed