फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   khet mein karant lagane se kisaan kee maut

खेत में करंट लगने से किसान की मौत

Tue, 29 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 29 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
khet mein karant lagane se kisaan kee maut
ग्रामीणों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव मामूरगंज में खेत में पानी लगाते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है।
विज्ञापन

किसान जनक सिंह (62) निवासी मामूरगंज खेत में पानी लगाने के लिए गया था। खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे में करंट आ रहा था, जिसकी किसान को जानकारी नहीं थी। जनक ने खेत में पानी लगाना आरंभ कर दिया। जब पानी पोल तक पहुंच गया उसी समय पानी में करंट प्रवाहित हो गया। जिससे किसान को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने जब यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी उनके परिवारीजनों को दी गई। सूचना पर परिवारीजन मौके पर आ गए। बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई गई। हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मी भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली विभाग ने खंभे खेत के बीच में लगा रखे हैं। तार काफी जर्जर हैं। पोल में अक्सर करंट प्रवाहित होता रहता है। शिकायतों के बाद भी विभाग समस्या का निदान करने को गंभीर नहीं रहता। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने, व आयु आदि की सही स्थिति सामने आने के बाद यदि उनके नाम जमीन होगी तो नियमानुसार किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed