{"_id":"590cc31c4f1c1ba27344131d","slug":"keetanaashak-mila-paanee-peene-se-11-bakariyaan-maree","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक मिला पानी पीने से 11 बकरियां मरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीटनाशक मिला पानी पीने से 11 बकरियां मरी
amar ujala
Updated Sat, 06 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
goat
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ढोलना के ग्राम करसरी में सिंचाई की नाली का पानी पीने से 11 बकरियां मर गईं। आरोप है कि खेत मालिक ने सिंचाई के पानी में कीटनाशक मिलाया था।मामले में पुलिस ने खेत स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
लेखराज पुत्र खुशहाली बकरियां चराने के लिए खेतों की ओर ले जा रहा था। रास्ते में एक खेत की सिंचाई की जा रही थी। बकरियां नाली में पानी पीने लगी। पानी पीते ही बकरियों की मौत होने लगी। एक एक कर 11 बकरियां मर गईं। इससे पशुपालक के होश उड़ गए। उसे मालूम हुआ कि खेत मालिक ने सिंचाई से पहले खेत में कीटनाशक दवा डाली थी, जो पानी के साथ फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सक को बुलाकर बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं पशुपालक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।