{"_id":"58c83e804f1c1b361f32ab82","slug":"jewelery-cash-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपयों के आभूषण, नकदी की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपयों के आभूषण, नकदी की चोरी
amar ujala
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंद घर में छत के जंगले को काटकर चोर नकदी, आभूषण सहित लाखों रुपये का माल समेट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पर, खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। वहीं एक अन्य मकान में भी चोरी का प्रयास किया गया।
नगला रज्जी गढ़ी पचगई निवासी हरिओम की बिलराम गेट पर रेडीमेट की दुकान है। रविवार की रात वह परिवार के साथ गांव में होली का पर्व मनाने के लिए चले गए थे। रात में घर के छत की दीवार में लगे जंगले को काटकर घुसे चोर एक लाख रुपये नकद, सात तोले सोने एवं 500 ग्राम चांदी के आभूषण चुरा ले गए। मंगलवार को होली का पर्व मनाकर जब हरिओम घर आए, तो नगदी, गहने गायब और घर का सारा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घर में चोरी होने की भनक लगते ही आसपास के लोग जुट गए। वहीं इसी रात चोरों ने पड़ोस में ही रहने वाले उनके चाचा राकेश के घर में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। घटना को लेकर लोगों में दहशत और गुस्सा है।