फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   firing in awagarh

अवागढ़ में पथराव-फायरिंग से तनाव

Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sat, 23 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
firing in awagarh
अवागढ़ में फायरिंग
कस्बे में शुक्रवार को बाइक टकराने पर हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को जानलेवा हमले का आरोप लगाकर बाजार बंद रखे और बैठक बुलाई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष यादव समाज ने भी बैठक की और जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इसी दौरान जूलूस में शामिल लोगों ने एक व्यापारी के घर पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए, इससे माहौल गर्मा गया। इसके बाद फायरिंग की भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ का गुस्सा देख मौके से हट गई। बाद में और फोर्स बुलाया गया और एसडीएम सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


कस्बा निवासी शरद यादव और फर्नीचर व्यापारी अभिषेक गुप्ता की शुक्रवार शाम बाइक टकराने पर मारपीट हो गई थी। दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को व्यापारियों की बैठक में पुलिस अधिकारियों और सपा व्यापार सभा ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा देकर बाजार खोलने की अपील की तो बाजार खुल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यादव नगर में यादव समाज की बैठक हुई। बैठक के बाद लामबंद यादव समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल युवकों ने मेन चौराहे पर प्रदर्शन किया और आगरा से एटा जा रही रोडवेज बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। 

परचून व्यापारी दिनेश गुप्ता का आरोप है कि जुलूस में शामिल युवकों ने उनके घर पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। उनके दिव्यांग बेटे सचिन और उनकी पत्नी पूनम पथराव से घायल हो गईं। इस दौरान फायरिंग होते ही बाजार में भगदड़ मच गई। बवाल के बाद से कस्बे में तनाव का माहौल है। आसपास थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई है। एसडीएम, सीओ हालात पर नजर रखे हैं।  


अवागढ़ में एएसपी, एडीएम और पीएसी बल भेजा गया है। माहौल बिगाड़ने वाले पक्ष पर सख्त कार्रवाई होगी। शुक्रवार को बाइक टकराने पर हुई मामूली मारपीट को दोनों पक्ष तूल दे रहे हैैं। स्थित पर नजर रखी जा रही है। 
-अजय शंकर राय, एसएसपी एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed