{"_id":"572f789b4f1c1bd9525cd039","slug":"eseso-ko-peeta-todaphod","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसओ को पीटा, तोड़फोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसओ को पीटा, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 08 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
बिजली गुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड विद्युत सब स्टेशन का केबल बॉक्स बर्स्ट होने से रेलवे रोड और हाईवे फीडर की बिजली शनिवार देर शाम चार घंटे के लिए गुल हो गई। इसके चलते भीषण गर्मी में दो फीडर से जुड़े करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा चार घंटे की इमरजेंसी कटौती ने भी उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बेहाल कर दिया। आए दिन होने वाले फाल्ट और बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने रेलवे रोड बिजलीघर पर एसएसओ को पीट दिया और तोड़फोड़ कर दी।
रेलवे रोड बिजलीघर में शुक्रवार शाम शांतिनगर कालोनी निवासी लोगों ने एसएसओ महेश बाबू को पीट दिया। मशीनों में तोड़फोड़ करते हुए सरकारी कागजात भी फाड़ डाले। विद्युत विभाग के अधिकारी लगातार पुलिस अफसरों को फोन करते रहे, लेकिन पुलिस ने जेई प्रवीन प्रताप की नामजद तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं है। इसके चलते विद्युत कर्मियों में पुलिस विभाग के खिलाफ रोष है।
पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता नगर राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार शाम विद्युत सब स्टेशन का केबल बॉक्स अचानक बर्स्ट हो गया। इसके चलते रेलवे रोड कालोनी और हाईवे-91 फीडर से जुड़े पांच हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली चार घंटे के लिए गुल हो गई। सूचना पर विद्युतकर्मियों ने युद्ध स्तर पर केबल संभाल कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। तब जाकर देर रात उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इसके अलावा लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर हो रही इमरजेंसी बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है। एक्सईएन की माने तो शहर में बीस घ्ंाटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है, लेकिन दो से तीन बार हो रही इमरजेंसी कटौती के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं को सात से आठ घंटे बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से मशीन फेल
एक्सईएन राजीव चतुर्वेदी की माने तो मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण मशीन जवाब दे रही है। शुक्रवार शाम भी लगातार बिजली आपूर्ति के कारण केबल गर्म होने के बाद बिजलीघर में केबल बॉक्स बर्स्ट हो गया। इसके चलते दो फीडर की बिजली गुल हो गई।