फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chhedakhaanee par bhide do samudaay, phaayaring mein ek kee maut

छेड़खानी पर भिड़े दो समुदाय, फायरिंग में एक की मौत

Wed, 13 Jul 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 13 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
chhedakhaanee par bhide do samudaay, phaayaring mein ek kee maut
गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ा गांव कोटरा में मंगलवार रात बरात चढ़ाने के दौरान रंगशाला में शामिल नर्तकी के साथ हुई छेड़खानी की घटना ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। दोपहर करीब 12 बजे दो समुदायों के लोग भिड़ गए। पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से रहीस (30) की मौत हो गई, जबकि एक बालक सहित करीब 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

हारुन (30), शादाब (16), अंसार आलम (25), जुबैर (17) और रहमत को भी गोली लगी है। इन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। फिरोज (18), दिलशाद (35), गुरफान (18), मुस्लिम (20), फैजान (8) और दूसरे पक्ष से राजेंद्र (30) पथराव में घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात डोरी सिंह की पुत्री सीता की बारात आई थी। बारात में रंगशाला भी शामिल थी। बरात जब रफात अली के घर के सामने से गुजर रही थी, तभी दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने रंगशाला में शामिल नर्तकी के साथ छेड़छाड़ कर दी। लड़की पक्ष व बरातियों ने इसका विरोध किया और रफात अली के साथ मारपीट कर दी। मामले में वीरेंद्र, रामवीर, नन्हे और प्रधानपति राजपाल के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसके  बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। और पथराव व फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से घायल रहीस की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसपी सुनील कुमार, अपर जिलाधिकारी बाल मंयक मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। ग्राम प्रधान मीरा देवी, मेवा राम, महाराज सिंह, संदीप, नन्हें, राजपाल, रामवीर और वीरेंद्र के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने राजपाल और संदीप को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed