फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brothers ran showered bullets

भाईयों पर दौड़ा कर बरसाई गोलियां

Sat, 12 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 12 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Brothers ran showered bullets
शांतिनगर स्थित भारती कालोनी में मामूली कहासुनी होने पर एक शातिर ने अपने साथियाें संग दो सगे भाईयों को जमकर पीटा। विरोध करने पर युवक ने दोनाें भाईयों पर कालोनी में दौड़ा कर गोलियां बरसाईं। यदि दोनों लहूलुहान भाई पड़ोसी के घर में नहीं घुसते दोनों जान गवां बैठते। आरोप है कि भागते वक्त तीनों युवक कालोनी में तमंचा लहराने के अलावा उस पड़ोसी को देख लेने की धमकी दे गए जिसने दोनों भाईयों की जान बचाई थी। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


भारती नगर कालोनी में असम रायफल में तैनात जसवीर सिंह का परिवार रहता है। शनिवार को जसवीर के बेटे सौरव और गौरव का पड़ोसी युवक से विवाद हो गया। इसी से गुस्साए युवक ने अपने दो साथियों को बुला कर पहले दोनो भाईयों को जमकर पीटा। विरोध करने पर युवक ने दोनों भाईयाें को कालोनी में दौड़ा लिया और जमकर गोलियां बरसाईं। गोली लगने से लहूलुहान दोनों भाईयों ने पास में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद शर्मा के घर में पनाह लेकर जान बचाई। इलाके के लोगों का आरोप है कि बाइक पर सवार होकर भागते वक्त तीनों युवकों ने कालोनी में हथियार लहराए और राजेंद्र प्रसाद शर्मा के बेटे को देख लेने की धमकी तक दे गए। दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों मे दहशत का माहौल है। घायल सौरव और गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दोनाें को आगरा रेफर कर दिया गया है। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed