{"_id":"57c5cecb4f1c1bdd462cb29d","slug":"bahan-ke-ghar-aaee-kishoree-se-duraachaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आई किशोरी से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन के घर आई किशोरी से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
बहन के घर आई किशोरी के साथ सोमवार की शाम वहीं के एक युवक ने तमंचे के बल पर दुराचार किया। इस दौरान किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर उसने तमंचे के बट से प्रहार करके उसे घायल भी कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
मैनपुरी जिले के थाना करहल के एक गांव की रहने वाली किशोरी कुछ दिन पहले अपनी बहन की ससुराल थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव में आई थी। सोमवार की शाम वह शौच के लिए खेत की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में स्थानीय युवक अवनीश कुमार ने उसे दबोच लिया। तमंचा सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर उसने तमंचे की बट से प्रहार करके किशोरी को घायल भी कर दिया। दुष्कर्म करने के बाद युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। मामले में पुलिस ने एफआईआर लिखकर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। वहीं आरोपी की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन आरोपी घर से फरार था।