{"_id":"0d283836fd0847774082d8bc33098b18","slug":"aartio-guard-s-body-was-found-in-the-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड का शव मिलने पर भड़का आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड का शव मिलने पर भड़का आक्रोश
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में तैनात गार्ड विद्याराम (56) का शव सोमवार सुबह कार्यालय के मेन गेट के पास पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे लगे जाम के बाद एएसपी, जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, वहीं बेटे ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मलावन के गांव दलेलपुर निवासी विद्याराम जीटी रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय में प्राइवेट चौकीदार के रूप में तैनात था। सुबह करीब नौ बजे जब एआरटीओ कार्यालय के अन्य कर्मी पहुंचे तो गेट के अंदर विद्याराम का शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई और पुलिस व परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस के न पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया।
इससे दिल्ली-कानपुर मार्ग बाधित हो गया। करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। जानकारी लगते ही एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ सकीट आशाराम अहिरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव सहित फोर्स पहुंच गया। पुलिस गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बाद में एएसपी, अध्यक्ष द्वारा समझाने के बाद ग्रामीण मान गए और जाम खोल दिया।
विज्ञापन
मामले में मृतक के बेटे महिपाल ने एआरटीओ कार्यालय में तैनात चपरासी मानकचंद्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पहले जेनरेटर न चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था और घटना के बाद से वह फरार है। थानाध्यक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विद्याराम की मौत बीमारी से होना पाया है, साथ ही शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।