{"_id":"5d8cfb4f8ebc3e93c02b0727","slug":"crime-police-etah-news-agr4077538192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर की लूट का खुलासा, छह बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर की लूट का खुलासा, छह बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विगत माह थाना मारहरा के गांव मीरापुर में लूट का खुलासा करते हुए जलेसर पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूट और चोरी का माल भी बरामद किया गया है।
पुलिस लाइन में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले जलेसर में टमाटर व्यवसायी के साथ लूट हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश मे जुटी थी। सादाबाद रोड स्थित कुंजलपुर मोड के पास गुरुवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कैंटर को रोका। तलाशी में कैंटर से दो तमंचे और तीर छुरे मिले। पुलिस ने कैंटर सवार बदमाशों से पूछताछ शुरू की गई तो बदमाशों ने टमाटर व्यापारी से लूट की बात कबूल की। इसके बाद बदमाशों ने अपने साथियों के बारे में तमाम जानकारी दी। पुलिस ने गिरोह के छह बदमाशों अनीस, आमीन, इशरत निवासीगण रीछपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी और जमीन निवासी खड़ीत थाना जसराना जिला फिरोजाबाद, शाहरुख और शेरखान निवासीगण मेवली थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो तमंचा, तीन छुरी, एक कैंटर, पांच हजार रुपये और सोने की अंगूठी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।