{"_id":"5fe8baa58ebc3e3d5028c3d9","slug":"crime-etah-news-agr473843625","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता को गिरफ्तार नहीं करते तो भड़क सकता था साम्प्रदायिक तनाव-एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता को गिरफ्तार नहीं करते तो भड़क सकता था साम्प्रदायिक तनाव-एसएसपी
विज्ञापन
घटना के दिन हाथ में रिवाल्वर लेकर घर में घूमता वकील फाइल फोटो ।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रदेश में विशेष शासकीय अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर शनिवार को पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी और ज्ञापन दिए। बार काउंसिल ने जहां मामले का स्वत: संज्ञान लिया, वहीं मानवाधिकार आयोग में भी मामला पहुंच गया है। रविवार को इस मामले में एसएसपी की ओर से बयान जारी किया। इसमें कहा कि अधिवक्ता की ओर से चलाई गई गोली से राहगीर अरबाज के घायल होने के बाद मुस्लिम समुदाय में आक्रोश पनप गया था और सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की वजह से गिरफ्तारियां करनी पड़ीं।
उन्होंने कहा कि शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा और अधिवक्ता अविनाश शर्मा के मध्य मकान की संपत्ति के स्वामित्व को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। दोनों ही अधिवक्ता होने के बाद संपत्ति को लेकर संयम खो गए। इंस्पेक्टर कोतवाली नगर को सूचना मिली थी कि रेखा शर्मा जब अपने मकान पर पहुंची तो राजेंद्र शर्मा घर को चारों तरफ से बंद कर के अंदर से रेखा शर्मा तथा उनके लोगों पर पथराव कर रहे थे।
इंस्पेक्टर की सूचना पर एसडीएम सदर अबुल कलाम तथा क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गए, आवाज देकर पथराव करने को मना किया गया पर राजेंद्र शर्मा नहीं माने और छत पर चढ़कर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, एक गोली राहगीर अरबाज पुत्र कल्लू खान निवासी पटियाली गेट कोतवाली नगर को लग गई। गोली मुस्लिम समुदाय के युवक को लगने से भारी संख्या में लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और सांप्रदायिक तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। तनावपूर्ण माहौल था, जनहित में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर राजेंद्र शर्मा सहित चार पुरुष तथा तीन महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया गया और किसी तरह एक बड़ी दुर्घटना होने से बचाई गई।