फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   covid 19 help desk,contentment zone,lockdown imposed

'यहां देखकर तो लगता ही नहीं यह इलाके कंटेंटमेंट जोन में है...'

Thu, 24 Sep 2020 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
covid 19 help desk,contentment zone,lockdown imposed
कंटेंटमेंट जॉन। - फोटो : ETAH
एटा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। उच्चाधिकारियों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1500 के करीब पहुंच गई हैं। बावजूद इसके प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। वर्तमान में 112 कंटेनमेंट जोन हैं, लेकिन इन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि यह एरिया कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। यहां बल्ल्यिां लगाकर न बैरीकेडिंग की गई है और न हीं क्षेत्रों को सैनिटाइज किया गया है। जबकि कागजों पर राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी के साथ एरिया में कुल चयनित मकानों की संख्या, जनसंख्या, पॉजिटिव मरीजों का विवरण आदि भरा जा रहा है।
विज्ञापन


समय: 11: 03, स्थान रेवाड़ी मोहल्ला
यहां एक कोरोना पॉजिटिव का केस आया है। यहां प्रशासन द्वारा 200 घरों को चिह्नित किया गया है। इस एरिया में 800 व्यक्तियों के रहने की बात कही गई है, लेकिन यहां प्रशासन द्वारा बैरीकेडिंग नहीं कराई गई है। मोहल्ले में दुकानें खुली थीं। वहीं आराम से लोग बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


समय: 11:15, स्थान पीपल अड्डा
यहां तीन दिन पूर्व एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी। जहां अधिकारियों द्वारा क्षेत्र को कंटेनमेंट बनाने के साथ 90 घरों को चिह्नित किया गया। वहीं कागजों पर दो स्थान पर बैरीकेडिंग दिखाई है, लेकिन कहीं भी नहीं लगी है। सब्जी वाले बिना मास्क के आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय: 11:40, स्थान शांति नगर
यहां 14 कोरोना पॉजिटिव के मरीज हैं। 245 घरों को हॉटस्पॉट एरिया बनाया गया है। प्रशासन द्वारा चार स्थानों पर बैरीकेडिंग की बात कही गई है, लेकिन हकीकत में एक भी जगह बैरीकेडिंग नहीं हैं। पॉजिटिव मरीज आने बाद यहां सैनिटाइजेशन भी नहीं हुआ है। कुछ आइसोलेट हैं।

समय : 12 बजे, स्थान अरुणा नगर
यहां तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट तो बना दिया गया है, लेकिन घरों का चिह्नांकन नहीं किया गया है। वहीं कागजों पर अधिकारियों की ड्यूटी भी लगी है। यहां भी बैरीकेडिंग नहीं की गई है। मंगलवार को यहां सड़क पर जो भी दिखा वह बिना मास्क के था।

ये बोले अधिकारी
कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने के बाद क्षेत्र में लोगों की सैंपलिंग कराने की जिम्मेदारी विभाग के पास है। इसके साथ ही दवा का वितरण भी किया जा रहा है। -डॉ. अरविंद गर्ग, सीएमओ

पॉजिटिव केस आने के बाद शहर में नगर पालिका और गांव में ग्राम पंचायत द्वारा बैरीकेडिंग कराई जाती है। शहर में अधिशासी अधिकारी ने क्यों नहीं कराई इसकी जानकारी की जाएगी और बेरीकेडिंग कराई जाएगी। -सतीश पाल, प्रभारी एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed