फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona problem

जरूरत पड़ी तो फल और सब्जी घर पहुंचाएगा प्रशासन : डिप्टी कलक्टर

Thu, 26 Mar 2020 06:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
corona problem
मंडी समिति में निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश करते एएसडीएम एसपी वर्मा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिला प्रशासन लॉकडाउन के दौरान घर में रहने वाले लोगों को फल और सब्जी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए ई-रिक्शा व हाथ ठेलों की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, मंडी में बृहस्पतिवार को पहुंचे व्यापारियों के नाम, पते और मोबाइल नंबर डिप्टी कलक्टर एसपी वर्मा ने दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो घर-घर फल और सब्जी प्रशासन द्वारा पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

वे बृहस्पतिवार की सुबह अलीगंज रोड स्थित मंडी पहुंचे थे। उन्होंने मंडी में सब्जी और फल खरीदने आए लोगों को आपस में एक मीटर की दूरी बनाने की बात कही। उन्होंने मंडी आ रहे लोगों के नाम, मोबाइल नंबर सहित निवास स्थान रजिस्टर पर नोट कराया।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों से कहा कि इस समय देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इसलिए उचित रेटों पर सभी को सब्जी व फल उपलब्ध कराएं। अगर अधिक रेटों पर सब्जी और फल दिए गए या सूचना मिलती है तो संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर सामान पहुंचाने के लिए डीएसओ ने आठ जनरल स्टोर किए चिह्नित
एटा। लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को खानपान से संबंधित कोई समस्या न हो इसके लिए जिला आपूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने आठ जनरल स्टोरों को चयनित किया है। जहां व्यक्ति के फोन करने पर उसके घर खाद्यान्न संबंधी सामग्री पहुंचाई जाएगी।
बृहस्पतिवार को डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन को देखते हुए होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी आठ जनरल स्टोरों का चयन किया गया है। यह लोग शहर के लोगों के फोन आने पर उनके घर पर होम डिलीवरी करेंगे। वहीं जो मैन्यूअल रेट है।

उसके अनुसार उनसे पैसा लिया जाएगा। होम डिलीवरी को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि अभी आठ जनरल स्टोर चयनित किए गए हैं। वहीं, 12 का चयन और करना है। यह प्रक्रिया जिले के शहरी क्षेत्र में लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो ग्रामीण क्षेत्र में भी इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed