{"_id":"5feb725b8ebc3e3f7e5d3df9","slug":"corona-etah-news-agr474130176","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा आश्रम में आए सात कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा आश्रम में आए सात कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/कासगंज। जिले में मंगलवार को वृद्धाश्रम में सात कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2464 हो गया है। जबकि स्वस्थ मरीजों की संख्या 2373 पर पहुंच गई है। वहीं कासगंज में तीन संक्रमित मिले।
मंगलवार को जिले में कासगंज रोड स्थित वृद्धाश्रम में सात वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से छह को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बागवाला स्थिति कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक 90 वर्षीय वृद्धा को इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया है।
संक्रमित मिलते ही भाग गए दो लोग
एटा। बस स्टैंड के बाहर बने पुरुष रैन बसेरा में सोमवार की रात स्वास्थ्य टीम द्वारा कोरोना की जांच की गई। इस दौरान फिरोजाबाद निवासी एक युवक व अलीगढ़ निवासी एक अधेड़ कोरोना पॉजिटिव निकला। स्वास्थ्य टीम अभी अन्य व्यक्तियों की जांच कर ही रही थी। इस दौरान संक्रमित दोनों व्यक्ति स्वास्थ्य टीम को चकमा देकर भाग गए। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि मामले की जानकारी दोनों जिलों के सीएमओ को पत्र लिख कर दे दी गई है। संवाद