{"_id":"5f2065c98ebc3e63a61f2662","slug":"corona-etah-news-agr452497532","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बंदियों सहित 30 को निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बंदियों सहित 30 को निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
एटा। जिले में मंगलवार को रिकॉर्ड सात बंदियों सहित 30 लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 347 हो गया है।
जिला कारागार में महिला बंदी के कोरोना संक्रमित आने के बाद सभी बंदियों और कैदियों सहित स्टॉफ के कोरोना वायरस के सैंपल लगातार जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मंगलवार को आगरा से आई रिपोर्ट में कारागार में निरुद्ध सात बंदियों को कोरोना पॉजिटिव निकला। इन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। वहीं जिले के तीन लोग कासगंज में तैनात हैं। वह भी कोरोना से ग्रसित निकले हैं।
इसके अलावा एक आशा अलीगंज में संक्रमित पाई गई है। वहीं 19 अन्य लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग अन्य लोगों की तलाश में जुटा है। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में एक साथ 30 व्यक्ति कोरोना से ग्रसित निकले हैं। सभी की जानकारी कराई जा रही है। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
कोरोना अपडेट
पॉजिटिव मरीज- 347
स्वस्थ मरीज- 183
जिले में मौत-9
सक्रिय केस-164
--------