फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

नगला क्वार में बुजुर्ग दूधिया निकला कोरोना पॉजिटिव

Sat, 02 May 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा/जलेसर। जलेसर के गांव नगला क्वार सिमराहू निवासी एक बुजुर्ग दूधिया को कोरोना की पुष्टि हुई है। उसे एक डिग्री कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आगरा के टेढ़ी बगिया में दूध का कारोबार करता है। लॉकडाउन के कारण आठ दिन पहले ही आगरा से लौटकर गांव आया है।
विज्ञापन

गांव नगला क्वार सिमराहू निवासी बुजुर्ग के गांव में दो दिन तक रुकने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य टीम को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने बुजुर्ग का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जहां उसे बुखार आने की शिकायत मिली थी। टीम ने उसे एक डिग्री कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

28 अप्रैल को उसका सैंपल जांच को अलीगढ़ भेजा गया। जहां शनिवार को उसे कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे तुरंत ही बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या हुई दस
जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सीएमओ ने बताया कि अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। वहीं शुक्रवार को कोरोना से ग्रसित किशोरी की भी मौत हो चुकी है।
हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र के लोगों का होगा परीक्षण
जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पवन शर्मा के अनुसार हॉटस्पॉट क्षेत्र नगला क्वार के 3 किलोमीटर के परिधि के दर्जन भर गांव के प्रत्येक ग्रामीण का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों की 14 टीमें बनाई गई हैं।
पुलिस 10 बैरियर लगेंगे, सीमाएं भी होंगीं सील
हॉटस्पॉट क्षेत्र के अंतर्गत दर्जन भर गांव में 10 पुलिस चेक पोस्ट बनेंगे। तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी के अनुसार नगला किरार, सिमराव खुशहालपुर, नगला धनी, सिरगमा, कबरई केसर, खानपुर, महान मई, नगला चांद के साथ हाथरस जलेसर की सीमाएं भी सील की जाएंगीं।

आठ लोगों को किया होम क्वारंटीन
जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य टीम ने अन्य प्रांतों से आए 11 मजदूरों का परीक्षण कर आठ लोगों को होम क्वारंटाइन किया है।
गांव नगला क्वार के एक बुजुर्ग को कोरोना की पुष्टि हुई है। उसे क्वारंटीन सेंटर से कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं युवक को बुखार के रोग से ग्रसित था।
-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed