फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

उधार के वेंटिलेटर के सहारे कोरोना से जंग

Thu, 26 Mar 2020 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वायरस से जंग के लिए सरकारी वेंटिलेटर तक नहीं हैं। ऐेसे में किसी मरीज में कोरोना पॉजीटिव पाया गया तो उसे आगरा या अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में ही रेफर किया जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र जैन सुभाष मूर्ति रोड स्थित अस्पताल के तीनों वेंटिलेटर जरूरत पड़ने पर मुहैया कराने के लिए चिह्नित किए हैं। शहर में एकमात्र इसी अस्पताल में वेंटिलेटर हैं।
विज्ञापन

अन्य किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में यह सुविधा नहीं है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर निर्देश दिए कि कोरोना वायरस से निपटने में कोई लापरवाही न की जाए। उन्होंने तीसरी स्टेज के वायरस से निपटने के लिए वेंटिलेटर की व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा, लेकिन जिले में विभाग के पास वेंटिलेटर की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने उनको दुरुस्त रखने के निर्देश नर्सिंग होम संचालक को दिए हैं। उन्होंने बताया कि निर्देश मिलने के बाद 50 वेंटिलेटर के लिए इंडेक्स किया गया है। जैसे ही संसाधन मिलते हैं, जिले में वेंटिलेटर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed