फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Contract driver consumed poison after dispute with ARM, survived

Etah News: एआरएम से विवाद के बाद संविदा चालक ने खाया विषाक्त, जान बची

Sat, 01 Apr 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Contract driver consumed poison after dispute with ARM, survived
एटा। रोडवेज एआरएम से विवाद के बाद एक संविदा चालक ने खुदकुशी करने के लिए विषाक्त पदार्थ खा लिया। वर्कशॉप में विवाद के बाद वहीं उसने इस घटना को अंजाम दिया। जिसे लेकर वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के बजाए एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक ले गए। चालक की जान बच गई, लेकिन देररात तक उसे होश नहीं आ सका था।
विज्ञापन


जिला हाथरस के सिकंदराराऊ थानांतर्गत गांव रतिभानपुर निवासी कमल सिंह (45) करीब 20 साल से डिपो में संविदा चालक पद पर नौकरी कर रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे वह ड्यूटी के लिए घर से निकल आया। इसके बाद शहर में आगरा रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप पर पहुंचा। बताया गया है कि यहां उसे दिल्ली जाने के लिए बस दी गई, लेकिन उसमें कुछ कमी थी। जिसे लेकर कमल सिंह ने विरोध जताया। जिस पर वहां मौजूद टाइम कीपर ने उसे डांट दिया और ड्यूटी पर जाने के लिए कहा। शिकायत करने कमल सिंह एआरएम राजेश यादव के पास पहुंचा। उन्होंने भी उसको ही फटकार लगा दी। कुछ लोग धक्का देने की बात भी कह रहे हैं। इससे कमल सिंह खुद को अपमानित महसूस करने लगा और बाहर जाकर कहीं से कीटनाशक दवा ले आया। बताया जा रहा कि रेस्ट रूम में जाकर उसने एक सुसाइड नोट लिखा और इसके बाद कीटनाशक दवा खा ली। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। तुरंत कर्मचारी उसे लेकर पिलुआ पहुंचे और एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले जाकर भर्ती करा दिया। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कमल सिंह की पत्नी मछला देवी ने बताया कि पता नहीं कितनी देर पहले पति को भर्ती कराया गया। सूचना मिली तो हम वहां पहुंचे। उनकी हालत बहुत खराब लग रही थी। मुंह में नली आदि पड़ी हुई थी। कई घंटे तक वहां इलाज चला। इसके बाद देरशाम को घर पर ले आए। लेकिन अभी तक होश नहीं आया है। कर्मचारी ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक एआरएम से उनकी कुछ बात हुई थी, इसी को लेकर कोई जहरीला पदार्थ खाया है। उनके होश में आने पर ही पूरी सही बात पता लग सकेगी। अगर उन्हें कुछ हो जाता तो हमारा पूरा परिवार बिखर जाता। जहर खाने से पहले कागज पर कुछ लिखा था जो अन्य कर्मचारियों के पास बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक ने तीन दिन पहले पूर्व एआरएम मदन लाल के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसका समय पालक (टाइम कीपर) ने विरोध किया। इसके बाद मैंने दोनों को समझा दिया था। शनिवार को जब वह वर्कशॉप आया तो कुछ कीटनाशक उसके कपड़ों पर गिरी हुई थी। कह रहा था कि उसने कीटनाशक खाया है। जिस पर उसको इलाज के लिए पहुंचाया। अब स्वस्थ्य है और घर भेज दिया गया है। - राजेश यादव, एआरएम



झगड़े के बाद एक चालक द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने की सूचना तो मिली है। लेकिन इसकी शिकायत अभी तक किसी ने थाने या पुलिस को नहीं दी है। अपने स्तर से पता करा रहे हैं कि पूरा मामला क्या है? - सुधीर राघव, कोतवाली नगर प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed