{"_id":"0e7c6aa022fa28491d7b8977a86b4ccc","slug":"construction-work-did-not-conform-to-standards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों के अनुरूप नहीं मिले निर्माण कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों के अनुरूप नहीं मिले निर्माण कार्य
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 05 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम निधि केसरवानी ने मंगलवार की दोपहर विकास खंड अलीगंज क्षेत्र के वर्ष 2013-14 के चयनित लोहिया ग्राम मजराजात रामपुर में राजस्व कार्यों की समीक्षा की, साथ ही शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त कार्यक्रम समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास योजना, जनेश्वर मिश्र योजना आदि का भी सत्यापन किया। इस दौरान निर्माण कार्यों, सर्व शिक्षा अभियान, गांव में पेयजल योजना, सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर एई एमआई से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। आवास के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी पर लाभार्थी, सचिव को फटकार लगाई।
डीएम ने करीब 3614 आवासी वाले अलीगंज ब्लॉक के गांव मजराजात रामपुर पहुंचकर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाआें को परखा, जहां पर काफी कुछ कमियां पाई गईं, जिन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संपर्क मार्ग की स्थिति ठीक मिली।
लोहिया गांव के अंतर्गत दो मजरों में विद्युतीकरण मिला। गांव में 130 बनवाए गए स्वच्छ शौचालयों में से कुछ का निर्माण ठीक नहीं मिला। उन्हें लोहिया आवासों के स्थलीय निरीक्षण में भी कमियां मिलीं। इस पर नाराजगी जाहिर की। इस मौके पर सीडीओ साहब सिंह, डीडीओ राधेश्याम, सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय, पीडी केके वैश्य, एसडीएम भैरपाल सिंह आदि मौजूद थे।