फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Congress will run programs for self-respect through the Constitution

Etah News: कांग्रेस चलाएगी स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते कार्यक्रम

Mon, 16 Oct 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Congress will run programs for self-respect through the Constitution
एटा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 26 नवंबर संविधान दिवस तक स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही दलित गौरव संवाद भी होगा।
विज्ञापन


जनपद प्रभारी एवं सचिव उप्र कांग्रेस कमेटी मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कहा कि जिले की विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याशियों एवं जिला एवं शहर कमेटी के पदाधिकारी कार्यक्रम को कराएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गए मांग पत्रों को दलित समाज के डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, समाजसेवी, प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों और गणमान्य नागरिकों से भरवाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 रात्रि चौपाल का भी कार्यक्रम रहेगा। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उपाध्यक्ष, प्रभारी महासचिव शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी लगन और मेहनत से कार्यक्रम कराएंगे। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी ने कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम कराए जाएंगे। डॉ. गीतम सिंह राजपूत, डाॅ. सुरेंद्र, हरिओम शर्मा, उपेश चंद्र राजपूत, चंद्रकांत गांधी, संजीव गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, संदीप कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed