फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Compensation for farmers in the distribution rigging

किसानों के मुआवजे वितरण में हुई धांधली

Fri, 21 Aug 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 21 Aug 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
Compensation for farmers in the distribution rigging
भारतीय किसान यूनियन भानु की किसान पंचायत ग्राम सुरजई के मंदिर पर आयोजित हुई। पंचायत के आयोजन के बाद कलक्ट्रेट में भाकियू जिलाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने कहा कि  15 करोड़ रुपये के फसल मुआवजा बांट गया, लेकिन उसका ब्यौरा उन्हें नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि तमाम किसान अभी मुआवजे से वंचित हैं। मुआवजे के लिए पीड़ितों के आकलन एवं वितरण में धांधली की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसान बुधवार को आयोजित किसान दिवस में भी ग्राम ताली व ग्राम सुरजई के तमाम किसान शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें स्थानाभाव की बात कहकर रोक दिया गया, जिससे वे अपनी शिकायतों को किसान दिवस में नहीं रख सके। उन्होंने कहा कि यदि किसान अपनी बात ही नहीं रख सकेगा तो किसान दिवस का कोई मायने नहीं रह जाएगा। महामंत्री संजय प्रजापति ने कहा कि किसान संगठित होकर, जागरुक बनें तभी वे शोषण के खिलाफ आवाज उठा सकेंगे। इस मौके पर अरुण जौहरी, कामता प्रसाद, मुन्नालाल, सतीशचंद्र, रामौतार, मुन्नालाल,  महेश कुमार, अरविंद, रामकिशोर, योगेश कुमार, श्रीपाल, चंद्रपाल सहित अन्य किसान मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed