फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CM sought cheaper seeds

सीएम से सस्ता बीज मांगा

Wed, 06 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 06 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्र पर बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के 12 चयनित किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से किसानों की हर संभव मदद करने का आश्चासन दिया। सूबे के मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव कृषि सहित कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याआें को सुना और उन्नत खेती के लिए उनसे सुझाव मांगे। हालांकि एनआईसी केंद्र में मीडिया कर्मियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी, बावजूद मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग का हिस्सा बने कुछ किसानों ने इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


विकास खंड जैथरा के गांव मानपुर निवासी किसान विनोद चौहान और विकास खंड शीतलपुर के गांव कुठिला लायपुर निवासी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में सबसे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बरसात और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो जाने के बाद सरकार किसानों को मुआवजा दे रही है। इसके अलावा सरकार आगे भी किसानों को मदद के लिए काम करेगी। उनके लिए कई लाभकारी योजनाओं का संचालन करेगी। इसके बाद किसानों से मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद व कृषि उत्पादन आयुक्त आनंद मिश्रा के अलावा कृषि वैज्ञानिक रूबरू हुए।
विज्ञापन


किसानों ने सूखा से बचने के लिए धान के ऐसे बीजों की शासन से मांग की इसमें किसानों को धान की अधिक सिंचाई न करनी पड़े। इसके अलावा किसानों से शासन से मांग की है कि फसलों की बर्बादी के बाद किसानों की कमर टूट गई। इसके चलते उन्हें सरकार खरीफ फसलों के लिए सस्ता बीज उपलब्ध कराएं। इस पर अधिकारियों ने किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed