फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clearance ‌for aligarh-kanpur highway

अलीगढ़-कानपुर हाईवे बनेगा फोरलेन, मिली मंजूरी

Fri, 29 Jul 2016 12:03 AM IST
शुशील कुमार, अमर उजाला एटा
शुशील कुमार, अमर उजाला एटा Updated Fri, 29 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Clearance for aligarh-kanpur highway
नेशनल हाईवे डमी फोटो
अलीगढ़ से कानपुृर तक 280 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग-91 को फोरलेन बनाने को केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। एनएचएआई ने एटा समेत मार्ग पर पड़ने वाले छह जिलों को पत्र भेजकर बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को कहा है। इस दौरान एटा में 15 किमी लंबे तीन बाईपास भी बनेगा। पांच चरणों में बनने वाले इस फोरलेन के जमीन अधिग्रहण का नोटिफिकेशन अगस्त में प्रकाशित होगा।   
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना अधिकारी टीपी सिंह ने बताया कि अलीगढ़ से कानपुर तक 280 किमी लंबे हाईवे के चौड़ीकरण को मार्च में अलाइनमेंट रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी गई थी। साथ ही एटा जिले में लगभग 15 किमी लंबाई के तीन बाईपास का निर्माण का प्रस्ताव था।
विज्ञापन


पहला बाईपास करीब दो किमी लंबा पिलुआ से हजारा नहर, दूसरा 11 किमी लंबा हजारा नहर से एटा कांशीराम कालोनी तक, तीसरा बाईपास दो किमी लंबा मलावन कस्बे के समीप बनेगा। पांच चरणों में फोरलेन निर्माण पूरा होगा। पहले चरण में अलीगढ़ से भदवास (हाथरस), दूसरा चरण में भदवास से एटा,  तीसरे चरण में एटा से मैनपुरी, चौथे चरण में मैनपुरी से कन्नौज और पांचवें चरण में कन्नौज से कानपुर आईआईटी तक इसका निर्माण होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्रस्तावित हैं बाईपास, कनेक्टिंग ओवरब्रिज 
फोरलेन हाईवे चौड़ीकरण के दौरान हाथरस में सिकंदराराऊ, एटा में पिलुआ से मलावन, मैनुपरी में तरीबपुर, कुरावली (नाला सहित), भोगांव, बेवर, कन्नौज जिले के छिबरामऊ, अकबरपुर, सिकुंदरपुर, गुरसहायगंज, कानपुर देहात में बिल्हौर, उत्तरी और उत्तरीपूरा, शिवराजपुर और चौबेपुर में बाईपास, एलिवेटिड हाईवे, कनेक्टिंग ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है।  


हजारा नहर पुल का होगा टूलेन निर्माण 
हाईवे के फोरलेन निर्माण के दौरान एटा के हजारा नहर पुल को चौड़ा कर इसे टूलेन बनाया जाएगा। गुरुवार को एनएचएआई के परियोजना अधिकारी टीपी सिंंह ने टीम के साथ अलीगढ़ से मलावन तक दौरा कर इसका जायजा लिया। शुक्रवार को एनएचएआई की टीम एटा का दौरा कर जिला प्रशासन के अफसरों से मिल कर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed