{"_id":"58b9bb674f1c1b7f59831ef8","slug":"child-killed-by-falling-earth-mound-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाय गिरने से बालिका की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाय गिरने से बालिका की मौत, चार घायल
Amar Ujala
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी का टीला गिरने से बालिका की मौत, चार घायल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटियाली के नगला मोहन में शुक्रवार को मिट्टी खोदने गए पांच बच्चे ढाय गिरने से दब गए। चार शोरगुल सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने चार बच्चों को मिट्टी हटाकर बचा लिया, जबकि एक बालिका की मौत हो गई। घायल बालक-बालिकाएं को अलीगंज के चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया।
होली के मौके पर ग्रामीण कच्चे मकानों के फर्श, चौपाल आदि को मिट्टी और गोबर के लेप से लिपाई करते हैं। गांव नगला मोहन के बाहर की ओर एक मिट्टी का टीला काफी पुराना है, जहां ग्रामीण अपनी जरूरत के हिसाब से मिट्टी की खोदाई करते रहते हैं। जिस ओर से मिट्टी की खोदाई की जाती है वह क्षेत्र पूरा सुरंगनुमा बन गया है। इसी क्षेत्र से बालक बालिकाएं अंदर की ओर से मिट्टी निकालने के लिए घुसते चले गए। अचानक मिट्टी की ढाय गिर पड़ी और पांचों बालक बालिकाएं दब गए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत में मौजूद ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल की ओर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मिट्टी में दबे बच्चों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में पायल (10) पुत्री मनोज कुमार की मौत हो गई। जबकि बालिका लधुना पुत्री त्रिरमल सिंह(11), अंजलि (9) पुत्री अवधेश, नीलू (8) पुत्री जसवीर, उत्तम(13) पुत्र जैनीराम घायल हो गए। एसडीएम परवेज अहमद राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पटियाली पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने बालिका के शव का पंचनामा करके परिवारीजनों को सौंप दिया।