फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child helpline team stopped child marriage

Etah News: चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह

Sun, 19 Apr 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Child helpline team stopped child marriage
एटा। जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक नाबालिग किशोरी की शादी रुकवाई गई। शादी रुकवाने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को अपने साथ लेकर आ गई। नाबालिग किशोरी को मेडिकल कॉलेज के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि शनिवार की देर रात शाहपुर गांव में एक नाबालिग किशोरी की जबरन विवाह कराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम बागवाला कोतवाली पहुंची और सुरक्षाकर्मियों को साथ लेकर गांव में जाकर बाल विवाह रुकवाया। टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किशोरी से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसने किसी परिजन के फोन से टीम को सूचना दी थी। वहीं किशोरी का पहले से किसी लड़के से प्रेम संबंध चल रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही यह भी बताया कि परिजन ने पहले भी शादी कराने की कोशिश की तो वह घर से चली गई थी। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। बाल विवाह रुकवाने वाली टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा, काउंसलर सपना तोमर, सुपरवाइजर नमन शर्मा, वन स्टॉप सेंटर से जागृति चतुर्वेदी और सूर्यप्रताप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed