{"_id":"57b7463c4f1c1b29156ec0fa","slug":"chhajje-ke-malabe-mein-dabakar-betee-kee-maut-maan-ghaayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जे के मलबे में दबकर बेटी की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जे के मलबे में दबकर बेटी की मौत, मां घायल
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
गिरा छज्जा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक क्षेत्र के मरहईया गांव में गुरुवार देर रात सोते समय मां-बेटी के ऊपर छज्जे का मलबा भरभरा कर गिया गया। हादसे में बेटी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
मरहईया गांव में दुर्गपाल सिंह फौजी का परिवार रहता है। गुरुवार रात उनकी पत्नी रामा देवी और बेटी आरती घर के बाहर गेट पर चारपाई पर सो रही थी। रात दो बजे अचानक मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। मलबे में रामा देवी और आरती दब गए। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर परिवारीजनों और ग्रामीणों ने जब तक मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। तब तक आरती की मौत हो चुकी थी जबकि उसकी मां रामादवी गंभीर रुप से घायल थी। परिवार ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। आरती कक्षा 11 की छात्रा थी। छात्रा की मौत के बाद स्कूल प्रशासन ने छुट्टी कर दी।